🌻 गुरुकुल प्रवेश सूचना🌻

Blog News

आर्यसमाजम् वेलीनेझी द्वारा संचालित वेद गुरुकुलम् कारलमन्ना,केरल प्रांत, में संस्कृत भाषा, पाणिनि व्याकरण, वैदिक दर्शन,उपनिषद् आदि के अध्ययन हेतु प्रवेश प्रारंभ किये जा रहे हैं। जिसके माध्यम से विद्यार्थी भौतिक, आध्यात्मिक एवं आधुनिक शिक्षा का ज्ञान प्राप्त कर वैदिक विद्वान, उपदेशक, प्रचारक, 16 संस्कार एवं बृहद यज्ञ कराने के पंडित बन सकते हैं।

इसके लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण बालकों को प्रवेश मिल सकता है। संपूर्ण शिक्षा का माध्यम संस्कृत तथा हिंदी रहेगा एवं सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रहेंगी। इच्छुक विद्यार्थी अतिशीघ्र आवेदन करे। प्रवेश एवं अधिक जानकारी के लिए चलभाष नंबर 79 070 77 891 पर संपर्क कर सकते हैं।